20 कानूनों को हटाएगी हिमाचल सरकार, विधानसभा में पेश किया विधेयक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो  शिमला। रुचिका

मोदी सरकार की तर्ज पर राज्य की जयराम सरकार भी अब गैर जरूरी कानूनों को खत्म करने जा रही है। मंगलवार को कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा में हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2019 पेश किया।

इनमें 20 कानून शामिल हैं जो अब गैर जरूरी हो गए हैं। इन गैर जरूरी कानूनों के हटने से आम लोगों को सेवाएं प्रदान करने में आसानी होगी और अनावश्यक प्रक्रिया एवं रिकार्ड से बचा जा सकेगा। वहीं, दूसरा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए भी इससे लाभ होगा।

अगले तीन दिन में बिल पर चर्चा होगी और उसके बाद इसे पास किया जाएगा। मौजूदा समय में इसका कोई औचित्य नहीं रह गया है लेकिन फिर भी ये चल रहा है। राज्य सरकार ने कहा कि उन अधिनियमों को निरस्त किया जाना प्रस्तावित है जिन का महत्व अब समाप्त हो गया है या जो अब प्रचलन में नहीं है।

अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन विधेयक पेश

राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2019 को भी पेश किया। संशोधन के बाद फंड के लिए धनराशि जुटाने को वकालतनामे में स्टांप राशि बढ़ाने का प्रावधान होगा।

वकालतनामे में 10 के बदले 25 रुपये, प्रदेश में काम कर रहे वकीलों की मृत्यु पर वित्तीय राशि 1.50 लाख से बढ़ाकर 2.25 लाख करने के अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित वकील को 25 हजार की जगह एक से दो लाख रुपये देने जैसे प्रावधान किए जा रहे हैं।

इसके अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में इस संशोधन को अनुमति प्रदान की गई थी। इस अनुमति के बाद विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज की तरफ से संशोधन विधेयक को सदन पटल पर रखा गया। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए