देर रात खाई में गिरी पर्यटकों की कार, सर्च ऑपरेशन में हाथ नहीं लग रहा कोई सुराग

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो

शनिवार देर रात को बदरीनाथ हाईवे पर बागवान के पास एक मारुति कार खाई में जा गिरी। कार दिल्ली के नंबर की थी। कार में तीन से चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन गाड़ी और उसमें सवार लोगों का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार (DL8CAJ1223) में श्रीनगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन मैठानी का चचेरा भाई विपुल मैठाणी पुत्र परशुराम मैठाणी भी था। बता दें कि देर रात गाड़ी गिरने की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात ही एसडीआरएफ की लोकल पुलिस ने खाई में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन वाहन का कुछ पता नहीं चला।
कीर्तिनगर की एसडीएम अनुराधा पाल ने बताया कि अलकनंदा नदी के ऊपर निर्मित पुल से दूसरी ओर जाकर सर्च लाइट से खाई में छानबीन की गई। सुबह होते ही फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक गाड़ी का कुछ नहीं पता लग सका है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए