हमीरपुर से दूरदर्शन की वरिष्ठ पत्रकार नीलम शर्मा का निधन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो हमीरपुर/दिल्ली। अखिल चौधरी

दूरदर्शन का एक जाना पहचाना चेहरा और आवाज 'बड़ी चर्चा' के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गई। आत्मविश्वास से भरे इस शात और शालीन व्यक्तित्व का संबंध हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज के गांव भलवानी से था।


 भले ही उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई, मगर पैतृक घर से कभी नाता नहीं टूटा। दूरदर्शन की पत्रकार और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का अपनी जड़ों से जुड़ाव ही था कि इतनी बुलंदी पर पहुंचने के बाद भी वह ग्रामीणों से संपर्क में रहती थीं। 

 उनके पिता स्व. आरसी शर्मा सेना में लेखा अधिकारी थे। परिवार दिल्ली में ही बस गया था। वह अकसर अपने गाव आती थी। 50 वर्षीय नीलम कैंसर से पीड़ित थीं। शनिवार शाम छह बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। नीलम शर्मा 20 साल से दूरदर्शन का हिस्सा रहीं।

 उन्होंने दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। उन्होंने 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। मार्च में ही उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'नारी शक्ति' सम्मान दिया था। इसके अलावा भी उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए कई सम्मान मिले.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए