जोगिंदर नगर बाजार में फिर हुई चोरी, कारोबारियों ने किया थाने का घेराव

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। वैशाली चौहान

जोगिंदर नगर बाजार में आज फिर चोरी हुई है। दो दिन पहले भी यहां एक शोरूम समेत छह दुकानों के ताले टूटे थे तब लोगों ने शोर मचाया था और चोर भाग निकले थे। आज लोग सड़कों पर उतर गए। मौके पर पुलिस पहुंची को कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।

करीब सप्ताह पहले कारोबारियों ने एसपी मंडी को जोगिंद्रनगर प्रवास के दौरान एक शिकायत पत्र भी सौंपा था जिसमें गश्त तेज करने की मांग की थी। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को दिए गए थे जिसमें हुड पहने कुछ संदिग्ध लोग रात को सड़कों पर घूमते हैं लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और अब चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आज करोबारियों ने थाने का घेराव कर डाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि यह पुलिस प्रशासन की असफलता का स्पष्ट प्रमाण है। जोगिंदर नगर बाजार में रेलवे चौक के नजदीक आज विकास ट्रेडर की शॉप में चोरी हुई।

पिछले हफ्ते ही यहां चोरी हुई थी और आज फिर चोर हाथ साफ कर फरार हो गए। बताया जा रहा हजारों की नगदी पर हाथ साफ किया गया है। एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि दुकानदारों का पक्ष सुना गया है। उन्हें इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए