नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून
File photo हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो बिलासपुर || नगर सुधार समिति बिलासपुर की बैठक रविवार को प्रधान दिनेश कुमार की अध्यक्षता में परिधि गृह बिलासपुर में हुई। इसमें बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी एवं व्यापार मंडल बिलासपुर के नवनियुक्त प्रधान स्वतंत्र सांख्यान उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर की अगुवाई में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों ने नशे के कारोबार करने वालों के लिए सख्त कानून बनाने बारे एक ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कानून में सख्ती न होने के कारण बिलासपुर में नशे के कारोबार का एक आरोपी तुरंत कानूनी गिरफ्त से बाहर आकर फिर से नशे का खुले में कारोबार कर रहा है। नशे के इस मकड़ जाल में कई युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है तथा कई लोगों की इस नशे के कारण जान भी जा चुकी है। समिति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मांग की कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए ऐसा कानून विधानसभा में पास किया जाए कि ऐसे व्यक्ति को जम...
Comments
Post a Comment