ब्यास नदी उफान पर, स्योह-बैरी में बिगड़े हालात-जलमग्न हुआ लघु हरिद्वार कांढापत्तन

हिमाचल क्राइम न्यूज़  
ब्यूरो मंडी, सहयोगी संवाददाता

जिला के उपमंडल धर्मपुर की धर्मपुर-संधोल वाया स्योह सड़क पर स्योह और बैरी के बीच में ब्यास नदी सड़क के ऊपर से बह रही है, जिस कारण सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके साथ ही लघु हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध कांढापत्तन भी ब्यास नदी और सोनखड्ड में जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हो गया है। सोनखड्ड पर बने फुटब्रिज के टॉप लेवल तक पानी पहुंच गया है।

कांढापत्तन में पानी बढ़ने से यहां पर बनी मंदिर की सराय भी पानी में डूब गई व पूरे मंदिर परिसर में पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी बारिश के चलते रविवार सुबह क्षेत्र की रिस्सा मंडप बरोटी, बरोटी रियुर, मंडप मैगल, पाटी दवारडु, संधोल मढ़ी, सिद्धपुर मढ़ी बाया सकलाना, धर्मपुर गोरत बाया बनवार,धर्मपुर संधोल वाया स्योह सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए थे, जिनमें से ज्यादातर को विभाग ने रविवार दोपहर तक यातायात के लिए खोल दिया था।

धर्मपुर-संधोल वाया स्योह सड़क ब्यास नदी का पानी सड़क तक पहुंचने से बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जयपाल नायक ने बताया कि बंद पड़ी सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। बारिश से विभाग को करीब 95 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए