एल नारायण स्वामी होंगे हिमाचल हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। संवाददाता

कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एल नारायण स्वामी हिमाचल के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। अभी एल नारायण स्वामी कर्नाटक हाई कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज है। जस्टिस नारायण स्वामी 2007 को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज नियुक्त किये गए और 2009 में कनफर्म्ड कर दिए गए। हिमाचल हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस वी रामासुब्रामणियम साहब की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में कर दी गई है। उनकी जगह जस्टिस नारायण स्वामी लेंगे। इस आशय की नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट के कॉलिजियम ने कर दी है।

इससे पहले जस्टिस सूर्यकांत शर्मा भी हिमाचल हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट में हर स्टेट का कोटा फिक्स है।हिमाचल से जस्टिस दीपक गुप्ता वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जस्टिस संजय करोल मणिपुर हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हैं। जस्टिस दीपक गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जस्टिस संजय करोल हिमाचल कोटे से सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगे। नूरपुर के रहने वाले जस्टिस मेहर चन्द महाजन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए