पाकिस्तान के रास्ते अफगान आतंकी भारत में घुसे, हाईअलर्ट

नई दिल्ली, वार्ताUpdated: Sat, 24 Aug 2019 08:13 AM IST
अफगान आतंकियों के पाकिस्तान के रास्ते भारत में प्रवेश करने की खुफिया रिपोर्ट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस खासकर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट पर है। जन्माष्टमी के मद्देनजर असमाजिक तत्वों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। 
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया एजेंसियों ने एक एडवाइजरी जारी कर आगाह किया है कि पाकिस्तान सीमा से अफगानिस्तान के कुछ आतंकी देश में घुसपैठ करने की फिराक में है। 
उन्होने बताया “ एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पेट्रालिंग बढा दी गयी है। असमाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिये सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। पूजा स्थलों और भीडभाड वाले स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

नेपाल सीमा पर विशेष सुरक्षा दस्ते आने जाने वालों की तलाशी ले रहे है। आतंकवादियों के प्रदेश में प्रवेश की आशंका के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सीमावतीर् इलाकों में हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, काशी और अन्य धार्मिक स्थलों पर पुलिस की चौकसी बढा दी गयी है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला