पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 43.37 ग्राम चिट्टे सहित 3 गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सोलन। देशराज शर्मा

सोलन पुलिस ने वोलेरों सवार तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 43.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आसुतोष अत्री, विकास निवासी ब्रुरी और संदीप कुमार निवासी झंडुता के तौर पर की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ब्रुरी के पास एक बोलेरो को चेकिंग के लिए रोका जिसमें तीन युवक सवार थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 43.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शहर में चिट्टा बेचने की फिराक में थे। यहां ये किसी युवक को चिट्टा बेचने आए थे और पुलिस ने उन्हें दबौच लिया। पकड़े गए आरोपियों में आशुतोष को पुलिस पहले भी चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकि है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए