दो सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कुल्लू। कुलदीप

बुधवार रात को दो सड़क हादसों में एक की मौत जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मनाली उपमंडल के तहत आने वाली बबेली-जिंदौड़ सड़क पर सुबह करीब चार बजे एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

जीप में सवार होकर पिता-पुत्र बंदरोल की तरफ आ रहे थे। लेकिन कठयाला के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अमरनाथ(57) पुत्र मंसाराम गांव कठयाली बेहड़ डाकखाना बबेली की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि हादसे में घायल मृतक के बेटे का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पतलीकूहल में एक ट्रक  सड़क से पलटकर मकान के पीछे जा गिरा। जिसमें चालक विनोद और क्लीनर रिशु घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्जकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए