प्रशासनिक कार्यों के लिए अब पुलिस और वन अफसरों की तलाश

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला/ धर्मशाला। वरिष्ठ पत्रकार

आईएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों के लिए अब पुलिस और वन सेवा के अफसरों की सेवाएं ली जाएंगी। कार्मिक विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर अतिरिक्त वन अफसरों की सूची मांग ली है। पुलिस अफसरों के नाम पर भी मंथन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सरकार अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अफसरों को सेवा विस्तार न देने पर भी विचार कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि बीते 31 जुलाई को हिमाचल कैडर के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर, सचिव स्तर के दिनेश मल्होत्रा और बीसी बडालिया सेवानिवृत्त हो गए हैं। वर्तमान में 28 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। प्रदेश में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकांत बाल्दी के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के आधा दर्जन अफसर हैं। इनमें से वीसी फारका, निशा सिंह और संजय गुप्ता से महज खानापूर्ति के काम लिए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव स्तर पर तो महज चार ही अफसर सेवाएं दे रहे हैं।

अफसरों की भारी कमी की वजह से ही मौजूदा अधिकारियों को तीन से अधिक महकमों का प्रभार संभालना पड़ रहा है। कुछ के पास तो पांच से से छह महकमों का अतिरिक्त कार्यभार है। इसी वजह से अब प्रदेश में मौजूद अन्य सेवाओं के अफसरों को तलाशा जा रहा है। इनमें पुलिस और आईएफएस अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है जो शासन में काम कर सकें।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए