पूर्व वित्त मंत्री जेटली की हालत नाजुक, राष्ट्रपति काेविंद ने एम्स जाकर हाल जाना

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

ब्यूरो दिल्ली। अनिकेत

  • पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली। -फाइल
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकरअरुण जेटली (66) का हालचाल जाना। पूर्व वित्त मंत्री जेटली 9 अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। राष्ट्रपति की विजिट के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जेटली की हालत नाजुक है।
    एम्स ने 9 अगस्त से जेटली के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
    सांस लेने में तकलीफ के बाद एम्स मेें भर्ती कराया गया था
    जेटली को बीते शुक्रवार सुबह 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। एम्स ने देर शाम बताया था कि डॉक्टरों की टीम ने जेटली की सेहत पर नजर बनाए रखी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।

    Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

    Himachal Crime News
    HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए