हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो शिमला। हर साल 22 दिसंबर को भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन पर गणित दिवस मनाया जाता है। रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। वैसे तो इस क्षेत्र में पुराने समय में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कर II जैसी महान हस्तियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन रामानुजन ने बहुत कम उम्र में, एक स्पष्ट प्रतिभा के संकेत दिखाए, और फ्रैक्शन, इनफाइनाइट सीरिज, नंबर थ्योरी, मैथमेटिकल एनालिसिस आदि के बारे में उनके योगदान ने गणित में एक उदाहरण स्थापित किया। साल 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर को रामानुजन की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। तभी इस दिन को गणित दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई और अब पूरे देश में हर साल 22 दिसंबर को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणित दिवस का महत्व यह दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। देश की युवा पीढ़ी के बीच गणित सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रेरित करने, उत्साहित करन...
Comments
Post a Comment