कांगड़ा:पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक:नशे की खेप सहित तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। सहयोगी संवादाता

 उपमंडल इंदौरा में कारोबार के लिए मशहूर हो चुके गांवों में हिमाचल ओर पंजाब पुलिस के लगाए गए संयुक्त नाकों पर भी नशे के कारोबारियों पर कुछ ही असर होता दिखाई नहीं दे रहा है।

 लगातार नशे की तस्करी करने में जुटे हुए हैं। आज फिर डमटाल पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप सहित एक तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है । 

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी जवाली अतिरिक्त प्रभार नूरपुर ज्ञान चंद ने बताया के आज बाद दोपहर डमटाल थाना के सहायक उप निरिक्षक कुलदीप सिंह अपनी पुलिस की टीम सहित मोहटली टू सूरजपुर रोड पर गश्त कर रहे थे ।
इस दौरान सूरजपुर से मोहटली की ओर एक युबक पैदल चला आ रहा था । जब उसकी नजर रोड पर गस्त कर रही पुलिस पार्टी पर पड़ी तो बह युवक हाथ में पकड़ी किसी चीज को रोड के किनारे फेंककर वापिस भागने लगा। पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ और उसको धर दबोच लिया। पकड़े गए युवक द्वारा रोड के किनारे फेंकी गई चीज की जांच करने पर उससे 6.70 ग्राम चिट्टा ओर 158 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए।
आरोपी की पहचान कर्ण लोधी पुत्र मोहन लाल गांव गन्ना पिंड तहसील हरिपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है जो कई वर्षों से छन्नी बेली ओर भदरोया में अपने रिस्तेदारों के घर मे रहकर क्षेत्र में नशे की तस्करी का काम करता था । पुलिस ने युवक से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके डमटाल थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आरोपी को कल इंदौरा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत