HRTC बसों में हिमाचल से पंजाब का सफर हुआ महंगा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो। संदीप कुमार 

पंजाब में किराये में की गई बढ़ोतरी का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम पर भी पड़ा है। प्रदेश से पंजाब होकर दिल्ली और पंजाब के विभिन्न शहरों में जाने वाले यात्रियों को अब निगम की बसों में अधिक किराया देना होगा। सबसे ज्यादा किराया वॉल्वो का प्रति किलोमीटर 1 रुपये 10 पैसे बढ़ा है। मंगलवार से ही धर्मशाला-दिल्ली, धर्मशाला-चंडीगढ़, धर्मशाला हरिद्वार रूटों पर चलने वाली वॉल्वो व साधारण बसों में नया किराया लागू हो गया है।


 एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया पंजाब सरकार की अधिसूचना मिलने के बाद नया किराया लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को वोल्वो और साधारण बसों में 5 से लेकर 10 रुपये तक अतिरिक्त दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न शहरों में जाने के लिए देने होंगे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए