हत्या कि आशंका के चलते 2 महीने बाद जांच के लिए कब्र से निकला शव

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क



सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अंतर्गत हरिपुर टोहाना में हत्या की आशंका के चलते करीब ढाई माह बाद पुलिस ने व्यक्ति का शव कब्र से निकाला है। मृतक के छोटे भाई ने हत्या के आरोप लगाए हैं। एसडीएम के आदेश के बाद अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। 


मृतक के छोटे भाई हरिपुर टोहाना निवासी शाहिद अली (30) और चाचा दरियां खान के अनुसार 30 दिसंबर 2020 को नूर हसन (32) पुत्र तेज अली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। नूर हसन घर पर औंधे मुंह गिरा मिला था। हाथ और पैर मुड़े थे। हार्ट अटैक से मृत्यु होना मानकर शव को दफनाया गया। बाद में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो हत्या की आशंका हुई।                       


इसके बाद परिजनों ने डीएसपी पांवटा को इसकी लिखित शिकायत सौंपी। साथ ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह भी जताया। नियमानुसार कब्र से शव निकालने के लिए एसडीएम की अनुमति जरूरी थी। लिहाजा, अनुमति के लिए परिजनों ने एसडीएम पांवटा को पत्र भी लिखा। एसडीएम से आदेश मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस और मेडिकल विभाग से वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्र से निकाला गया।


शव गल गया था। चिकित्सकों की टीम ने इसे पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजने का फैसला लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा जा रहा है। पुरुवाला पुलिस टीम गहनता से इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए