Mandi:माधोराय और टारना माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाही अंदाज में लघु जलेब निकाली गई

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। रजनेश ठाकुर



छोटी काशी में महाशिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो गए हैं। वीरवार को माधोराय और टारना माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाही अंदाज में लघु जलेब निकाली गई। देव ध्वनियों के बीच जलेब बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंची। यहां मेला कमेटी अध्यक्ष और डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने विधि विधान के साथ महाशिवरात्रि पर्व में शिरकत करने के लिए माधोराय का न्यूंद्रा (न्योता) बाबा भूतनाथ को अर्पित किया गया। 





बैंड की धुन पर पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ी जलेब में शामिल हुई। पुलिस के घुड़सवार आगे चल रहे थे। रियासतकालीन देवता शुकदेव ऋषि का रथ भी ढोल नगाड़ों के साथ चौहट्टा बाजार में पहुंचा। इससे पूर्व सुबह आठ बजे राजदेवता माधोराय के मंदिर यज्ञ करवाया गया। इसके बाद मेला कमेटी के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने टारना जाकर बड़ादेव कमरुनाग की पूजा की। इधर, बड़ा देव कमरुनाग से आशीर्वाद लेने के लिए टारना मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।



शाही अंदाज में निकलेगी राजदेवता माधोराय की जलेब

छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। दोपहर दो बजे राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में पहली जलेब (शोभायात्रा) निकलेगी। परंपरा का निर्वहन करते हुए जलेब में देवी-देवताओं के रथ माधोराय की पालकी के आगे पीछे चलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देव माधोराय और बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना कर जलेब में शिरकत करेंगे। जलेब में चुनिंदा देवी-देवता ही साथ चलेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को मेला कमेटी पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगी। 


इस बार शिवरात्रि के लिए एक जैसे मास्क तैयार किए गए हैं। करीब तीन बजे जलेब पड्डल मैदान में पहुंचेंगी। उसके बाद मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। रात को पड्डल कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। पहली शाम हिमाचली गायक सुनील मस्ती और एसी भारद्वाज के नाम रहेगी। इस दौरान सीएम मंडी वासियों को करोड़ों की सौगात देंगे। उधर, वीरवार  को 150 देवी-देवता मंडी पहुंचे। शिवरात्रि में माहौल देवमयी दिखा। देव आस्था से सराबोर देव ध्वनियों से छोटी काशी गुंजायमान रही। मेले का समापन 21 को राज्यपाल आचार्य बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध