महिला मरीज़ कि मौत होने के बाद परिजनों ने की डॉक्टर कि पिटाई

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। सहयोगी संवाददाता



शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि गुस्साए परिजनों ने न केवल तोड़-फोड़ की बल्कि महिला चिकित्सक पर हाथ भी उठाया। जिसके बाद अस्पताल की तरफ से मृतक महिला के 5 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि क्षेत्र शंभूवाला क्षेत्र से एक महिला को नाजुक हालत में परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां अचानक महिला ने दम तोड़ दिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिजनों में गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद परिजनों ने तोड़-फोड की और वहां पर मौजूद एक महिला चिकित्सक के साथ हाथापाई भी की गई।

एएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला चिकित्सक के साथ मारपीट करने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मृतक महिला के 5 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उधर, बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक हंगामा जारी रहा जोकि सीसीटीवी में भी कैद हो गया है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए