उपायुक्त डीसी राणा पहुंचे मौके पर, लिया राहत और बचाव कार्य का जायजा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। ब्यूरो

तीसा बस हादसे में 9 व्यक्तियों की मृत्यु



मृतकों के परिजनों को 20- 20 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान

चुराह उप मंडल के तहत तीसा कॉलोनी मोड़ के समीप आज सुबह हुई बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम राजन जमवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का मौके पर जायजा लिया। 

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि हादसे की वजह क्या रही। 

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20-20 हजार रूपये की राहत राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि घायलों को 5-5 हजार की राशि दी गई।

गौरतलब है कि आज सुबह करीब 10 बजे बौंदेड़ी से चंबा की तरफ आ रही निजी बस नंबर एचपी- 73ए-1316 कॉलोनी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस के चालक समेत 9 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 9 व्यक्तियों को चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए  भर्ती किया गया है। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए