जल संरक्षण की महत्ता को समझें आमजन, पानी बचाएं, व्यर्थ में न गवाएं- देबश्वेता बनिक

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। 




उपायुक्त ने किया जल संरक्षण पर प्रधानमंत्री की अपील को आत्मसात करने का आह्वान, जिला में सूखे जैसी स्थिति से निपटने के उपायों पर समीक्षा बैठक आयोजित


उपायुक्त देबश्वेता बनिक की अध्यक्षता में आज यहां एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी गर्मियों के मौसम में हमीरपुर जिला में सूखे जैसी स्थिति से निपटने के उपायों की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में कई बार बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात बन जाते हैं और इस स्थिति से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। इस मौसम में पेयजल की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ें। विशेषतौर पर पानी की कमी वाले क्षेत्रों के लिए आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ करते हुए एक समय सारिणी तैयार करें। समय सारिणी के बारे में लोगों को निश्चित अंतराल में जानकारी भी देते रहें। प्राकृतिक पेयजल स्रोतों, हैंडपंप एवं बोरवैल इत्यादि को क्रियाशील करने की दिशा में भी कार्य करें। प्राकृतिक जलस्रोतों के पानी की गुणवत्ता जांच कर इस बारे में स्रोतों के समीप बोर्ड इत्यादि लगाने की व्यवस्था भी करें।


देबश्वेता बनिक ने कहा कि लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए खंड स्तर पर अभियान चलाएं और सभी पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षा जल संरक्षण के लिए “कैच द रेन” का नारा दिया है और हमें इसे आत्मसात करते हुए पानी बचाने की महत्ता को समझना और समझाना होगा। लोगों को पानी व्यर्थ में न गंवाने, इसके आवश्यकता से अधिक भंडारण तथा पेयजल का कृषि सहित अन्य कार्यों में उपयोग न करने बारे जागरूक करें। अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं।

उपायुक्त ने कृषि औऱ बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करने एवं फसल बुआई इत्यादि के बारे में किसानों-बागवानों को जागरूक करने के लिए निश्चित अवधि में बुलेटिन जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पशुपालन विभाग को चारे इत्यादि की मांग एवं आपूर्ति के बारे में ब्यौरा एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों (ना.) को निर्देश दिए कि वे अपने उपमंडलों में जल प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति सहित किसानों-बागवानों व पशुपालकों की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाबद्ध ढंग से सभी प्रबंध समय रहते कर लें।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, उपमंडलाधिकारी (ना.) हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल, सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, भोरंज राकेश शर्मा, बड़सर प्रदीप कुमार, नादौन विजय कुमार, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक गर्ग सहित सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत