विधानसभा बजट सत्र में विपक्ष ने प्रश्नकाल में किया वाकआउट

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला।



 हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार सुबह सदन में हंगामा हुआ। सत्र के पहले दिन हुए घटनाक्रम को लेकर प्रश्नकाल से पहले ही विपक्ष उखड़ गया। सुक्खू ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत निलंबित विधायकों को बहाल करने के लिए चर्चा का प्रस्ताव लाया। इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज सदन में बोलने के लिए उठे तो उन्हें विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रोक दिया। विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य उपाध्यक्ष की सीट तक पहुंच गए और दोनों के बीच नोकझोंक हुई। सुखविंदर सुक्खू और आशा कुमारी ने ने भाजपा विधायकों को बीते दिनों विधानसभा सत्र के पहले दिन हुए घटनाक्रम के लिए कसूरवार बताया।




विपक्षी सदस्यों ने सुरेश भारद्वाज और हंसराज पर धक्का देने का आरोप लगाया। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों पर एकतरफा कार्रवाई की गई जबकि सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री ने धक्का-मुक्की शुरू की लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विपक्ष ने कांग्रेस के पांचों विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग की। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को पहले बिना किसी शर्त के माफी मांगनी होगी, उसके बाद ही बातचीत से बहाली पर निर्णय हो सकता है। इस पर काफी देख हंगामा चलता रहा और इसके बाद विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए