शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, पूर्व सीएम ने भी लिया भाग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा




अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि जन आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी हर घर तक पहुंचनी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार का सत्ता से जाना तय है। कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव के बाद वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से मैदान में जुट जाएं। कहा कि वीरभद्र सिंह शेरे हिमाचल हैं।




मुकेश अग्निहोत्री को उन्होंने सदन का शेर करार दिया। इससे पहले रैली के लिए विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। शुक्ला और अन्य नेताओं का लोक धुन के साथ स्वागत किया गया। बुधवार को चौड़ा मैदान में कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश को नहीं बिकने दूंगा।



कांग्रेस ने 70 साल के शासनकाल में देश में जो संपत्तियां जुटाई थीं, उन्हें मोदी सरकार बेच रही है। मोदी पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें देश और लोगों की चिंता नहीं है। अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा ने देश को महंगाई और बेरोजगारी की दलदल में धकेल दिया है।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी है। बावजूद इसके लोगों को महंगी दरों पर तेल बेचा जा रहा है। सरकार किसानों और बागवानों को कॉरपोरेट घरानों के अधीन करना चाह रही है। मंडियों को खत्म किया जा रहा है। हिमाचल में भी इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। रैली में पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, हर्ष महाजन, विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।


वीरभद्र बोले- मैं भाषण नहीं दिल की आवाज देता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आया राम और गया राम की सरकार है। उन्होंने कहा कि मैं भाषण नहीं देता हूं, बल्कि दिल की आवाज देता हूं। कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी विधायकों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। कहा कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम मजबूत होंगे।  



जयराम ठाकुर होर्डिंग वाले मुख्यमंत्री: राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सुप्रीम कमांडर वीरभद्र सिंह हैं, उनके आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। जयराम ठाकुर होर्डिगिं वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्हें सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग मिला है। कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। भाजपा शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार फैला है। पीपीई घोटाले, सैनिटाइजर घोटाले की वजह से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पद से त्यागपत्र तक देना पड़ा। 


गिने-चुने रह गए हैं सरकार के दिन: मुकेश

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।  रैली से साफ है कि अब भाजपा सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस की ताकत हैं। उन्हीं की ताकत से प्रदेश में अगले चुनाव लड़े जाएंगे। जयराम सरकार ने प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए