890 ग्राम हफ़िम के साथ एक व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। एसएम नेगी




किन्नौर पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा जिला में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है तथा पुलिस को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को पकड़ने में सफलता भी मिल रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस की एसआईयू टीम ने जिला के जंगी में 890 ग्राम अफीम, रिब्बा में 95 हजार मिलीलीटर अंग्रेजी व 2 लाख 35 हजार मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगी में एक व्यक्ति नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करता है, जिस पर एसआईयू टीम ने शुक्रवार को एएसआई नरेन्द्र कुमार की अगुवाई में थाना मूरंग के अन्तर्गत जंगी में एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 890 ग्राम अफीम (कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए) बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा शुक्रवार को  अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।




वहीं दूसरे मामले में एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रिब्बा में एक व्यक्ति के घर छापेमारी की तो वहां पर 95 हजार मिलीलीटर अंग्रेजी शराब व 2 लाख 35 हजार मिलीलीटर देसी शराब बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने थाना मूरंग में मामला दर्ज किया है। एसआर राणा ने बताया कि इस तरह का अभियान जिला में निरन्तर जारी रहेगा ताकि नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा सके तथा इस तरह का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए