'अभी लॉक्डाउन नहीं, नियम किए जाएंगे सख्त': सीएम

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा



 राज्य में बढ़ रहे covid-19 के मामलों को देखते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने साफ कर दिया है कि अभी के लिए प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। परन्तु राज्य सरकार इस पर सख्ती से कदम उठा रही है। सीएम ने बताया कि सरकार ने चार अप्रैल तक शिक्षण संस्थानों को बंद किया है। इसकी दो-तीन दिन में समीक्षा की जाएगी।  कोरोना के मामलों में बढ़ाेतरी हुई तो और सख्त फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल कोरोना के चलते आर्थिकी को काफी नुकसान हुआ है। लिहाजा, वह नहीं चाहते कि अब प्रदेश की आर्थिकी को और नुकसान पहुंचे। कहा कि जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं। हालात को देख कर फैसला लिया जाएगा।


पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि होटलों, निजी व सरकारी संस्थानों में एसओपी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सत्ता में आने पर पालमपुर, मंडी व सोलन तीन नगर निगम बनाएं। तीनों नगर निगमों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बने नए नगर निगमों में मर्ज किए गए क्षेत्रों में पांच साल तक कोई टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। कहा कि नगर निगमों में मर्ज किए गए इलाकों के पांच साल तक टैक्स माफ किए जाएंगे। इस मौके पर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, विनय शर्मा, हिमांशु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष उपमन्यु, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री उपस्थित रहे।






Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए