टिप्पर से टकराई ओवरस्पीड स्कूल बस

हिमाचल क्राइम न्यूज़

बिलासपुर। न्यूज़ डेस्क



 भराड़ी थाना के अंतर्गत घंडालवीं चौक के पास एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के दौरान बस में चालक के सिवाय कोई भी सवार नहीं था, वहीं बस चालक को भी इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बस के ओवरस्पीड होने के कारण यह हादसा हुआ है। बहरहाल, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में रविंद्र कुमार निवासी गांव चेली, तहसील घुमारवीं ने बताया है कि वह एक टिप्पर पर बतौर चालक कार्य कर रहा है। गत दिवस उसने टिप्पर को घंडालवीं चौक पर सड़क किनारे खड़ा किया था। इस दौरान वह वहां एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था कि तभी कोठी की तरफ से एक स्कूल बस तेज रफ्तार में आई और उसके टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस को पीछे ले गया और एक खाली प्लाट में खड़ा करके मौके से भाग गया। वहीं डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध