शिमला: रोहड़ू में नाबिलग लड़की के साथ गैंगरेप

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क



 शिमला जिले में रहने वाले एक मजदूर की 12 साल की मासूम से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार बताए जाते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है.


मिली जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की यह घटना हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 90 किमी दूर जुब्बल क्षेत्र की है. दुष्कर्म की शिकार 12 वर्षीय बालिका मूल रूप से बिहार की रहने वाली है. किशोरी का परिवार इसी क्षेत्र में एक बागवान के पास मजदूरी करता है और यहीं रहता है.

पीड़िता की मां ने शिकायत में क्या कहा
पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं. तीनों एक कमरे में रात को अंदर से ताला लगाकर सोती हैं. सुबह जब उसने कमरे में प्रवेश किया तो घर में ताला बदला हुआ मिला. तीन बेटियों में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी गायब थी. पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि रात के समय कमरे में रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति आया था और उसने उसे बाहर बुलाया. मां के पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी और इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई.

क्या बोली पुलिस
डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है. तीनों आरोपी पीड़िता के मुंह बोले रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए