हिमाचल कि प्रथम महिला चालक ने शिमला-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ाई HRTC

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। केशव अहलूवालिया (राज्य ब्यूरो)



प्रदेश की प्रथम महिला एचआरटीसी बस चालक ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। सीमा ने प्रदेश की इंटर स्टेट बस चलाने वाली महिला का खिताब भी हासिल किया है। महिला चालक सीमा ने बुधवार को शिमला-चंडीगढ़-शिमला रूट पर बस चलाई। हालांकि इससे पहले भी वह एक से दो बार बस चंडीगढ़ ले जा चुकी है। सीमा ने बताया कि  वह भी अन्य बस चालकों की तरह एक चालक है और निगम प्रबंधन उसे जहां भी ड्यूटी पर भेजेगा, वह वहां बस चलाएगी। सीमा ने महिला समाज को जागरूक करते हुए कहा कि यदि हिम्मत, जज्बा और कुछ करने की चाह है तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। वहीं सीमा के साथ बुधवार को शिमला-चंडीगढ़-शिमला रूट पर ड्यूटी पर गए परिचालक विरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि शिमला यूनिट में एक  महिला चालक भी सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि सीमा की ड्राइविंग सेफ है और वह पहले भी एक बार सीमा के  साथ चंडीगढ़ गए हैं।



ज़िला सोलन की रहने वाली है सीमा, कोटशेरा कॉलेज में की है पढ़ाई

31 वर्षीय सीमा सोलन के अर्की से है और उसने अपने शौक को जुनून में बदल दिया। निगम में महिला बस चालक सीमा ठाकुर ने बुधवार को पहली बार शिमला से चंडीगढ़ के लिए बस चलाई। यह बस शिमला से 7.55 मिनट पर रवाना हुई और चंडीगढ़ से 12.30 बजे सीमा शिमला के लिए रवाना हुई और करीब 5 बजे शिमला वापस पहुंची। सीमा ने शिमला के कोटशेरा कॉलेज से बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से अंग्रेजी में एमए करने के बाद उसने बस चालक बनने का फैसला किया।



सीमा इससे पहले शहर में चलने वाली मुद्रिका सहित अन्य रूटों पर भी बस चला चुकी है। इसके अलावा इससे पहले वह शिमला-सोलन रूट पर इलैक्ट्रिक बस चलाती रही है। यही नहीं, शिमला में वह एचआरटीसी की टैक्सी सर्विस में सेवा देती रही है।






Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

आज का शब्द: जघन्य और अज्ञेय की कविता- शायद तुम सच ही कहते थे

फर्जी टीकाकरण : टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का किया दावा

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Nepal Social Media Row: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा