धर्मशाला में 80 प्रत्याशी मैदान में

हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। राकेश कपिल



 नगर निगम धर्मशाला के चुनावी दंगल में 80 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे. शुक्रवार को 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है. नामांकन वापसी के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू ने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं.


वीडियो.पढ़ें: MC चुनाव निपटते ही मंडी सीट पर अचानक होगा धमाका6 लोगों ने वापस लिया नामांकनसहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 86 नामांकन-पत्र भरे गए थे.


 इसमें 6 लोगों ने शनिवार अपना नामांकन वापस ले लिया है.डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. कोरोना संक्रमित व्यक्ति 7 अप्रैल को मतदान वाले दिन 4 बजे के बाद मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे.


 इसके लिए कोरोना संक्रमित व्यक्ति को पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा और इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उनका सहयोग करेंगे.40 हजार वोटर्स करेंगे मतदानसहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि नगर निगम चुनाव धर्मशाला में करीब 40 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्ड के लिए चुनाव आयोग की ओर से 34 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इसमें सुबह 8 बजे से 4 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए