कुल्लू:वैन से देवदार के 12 स्लीपर पकड़े, चालक व सवार मौके से फरार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। नेटवर्क



मणिकर्ण घाटी में वन माफिया सक्रिय हो गया है। वन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बेशकीमती इमारती लकड़ी को ठिकाने लगा रहा है। मणिकर्ण चौक के समीप देवदार के स्लीपर पकड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मणिकर्ण चौक के समीप वन विभाग की टीम ने एक मारुति वैन में ले जाए जा रहे देवदार के 12 स्लीपर बरामद किए हैं जबकि वाहन चालक व अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए हैं। वन विभाग की टीम ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है तथा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

डीएफओ पार्वती ऐश्वर्य राज ने बताया कि वन विभाग की टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान वन विभाग की टीम में वनरक्षक चमन ने शक के आधार पर वाहन का पीछा किया। वन माफिया ने स्लीपरों को कंबल में लपेट कर वाहन में रखा था। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण चौक के समीप वाहन चालक व अन्य लोग फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर 12 देवदार के स्लीपर बरामद कर वाहन को भी जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि छानबीन तेज कर दी है और वन काटुओं की तलाश जारी है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए