जल शक्ति विभाग के पम्प ऑपरेटर को बंदी बनाकर ले भागे मोटर मशीने

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। क्राइम डेस्क 



जल शक्ति विभाग-मंडल-हमीरपुर के अंतर्गत उपमंडल हमीरपुर के पंप हाउस चबुतरा में शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर अजय कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी रीह को बुरी तरह घायल किया गया है। उसे बांध कर पीटा गया और पंप हाउस का सामान मोटर स्टाटर, तांबे की तार आदि को चुरा लिया गया है।



इसकी सूचना तुरंत निकटवर्ती पुलिस थाने को दे दी गयी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अजय कुमार ने बताया कि वे तकरीबन  रात 9 बजे पंप हाउस ड्यूटी पर पहुंच गए थे तकरीबन 10 बजे के आस पास वो शौच के लिए दरवाजे से बाहर आये ही थे कि उनपर तीन चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला कर दिया गया और टेप से हाथ  मुह बाँध कर उन्हें अंदर ले गए और फिर चोरी को अंजाम दिया गया। तकरीबन एक घंटे बाद वो चोर चोरी का सामान लेकर निकल गए और साथ मे इनका मोबाइल फ़ोन भी ले गए।


उसके बात जैसे तैसे अजय कुमार  गेट तक पहुंचे तो काफी देर बाद स्थानीय युवकों ने इन्हें देखा और उनके हाथ पाओं खोले व साथ लगते सेक्शन -चौकी पंप हाउस में तैनात कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। अजय कुमार के चहरे ओर आंखों में बहुत गहरे घाव आये है। अजय कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए