कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को गोल मार उतारा मौत के घाट

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। क्राइम डेस्क



 सोलन जिले में टकसाल के साथ लगते क्षेत्र नरयाल में बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी। मामला शिवरात्रि की देर रात का है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल महिला को परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय कांशी राम निवासी गांव नरयाल ने बयान दिया है कि 11 मार्च शिवरात्रि को यह सभी घर पर ही थे।


जहां इसकी पत्नी निर्मला देवी बहू तारा देवी व बेटा हरीश कुमार आपस में किसी बात को लेकर बहस रहे थे। बहसने की आवाज सुनकर यह रसोई में गया तो इसने इन सभी को कहा कि क्यों बहस बाजी कर रहे हैं तथा जब यह अपनी बहू से बातचीत कर रहा था तो उसी समय इसका बेटा हरीश कुमार इसके कमरे में  गया ओर वहां रखी इसकी बंदूक को लाया और इसकी पत्नी व अपनी मां निर्मला देवी आयु करीब 56 वर्ष पर फायर कर दिया जो फायर इसकी पत्नी निर्मला देवी की छाती में लगकर कंधे से बाहर निकल गया।



महिला को ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया जा रहा था जिसकी रास्ते में अस्पताल पहुचने से पहले मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं मौके से बंदूक को बरामद कर लिया गया है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए