शिमला: कोरोना ने ली 8 माह के मासूम कि जान

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा



हिमाचल में आठ माह के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आईजीएमसी शिमला में आठ महीने के संक्रमित बच्चे की कोरोना से मौत हो गई है। बच्चे की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में बच्चे को देर रात इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि बच्चे को साइटोमेगालो वायरस था।



इससे उसे जन्म से कई डिफेक्ट थे। बच्चे का यात्रा इतिहास चंडीगढ़ का था, इसलिए कोविड टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया था। आईजीएमसी के डॉक्टरों के मुताबिक साइटोमेगालो वायरस के चलते उसे पीजीआई रेफर कर किया था, लेकिन किसी कारणवश परिजन उसे वापस ले आए। हो सकता है कि वह इस दौरान ही संक्रमण की चपेट में आया हो। शुक्रवार देर रात बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे दोबारा आईजीएमसी लाया गया। यहां बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने शिशु को आईसीयू में रखा, लेकिन कुछ घंटों में उसकी मौत हो गई।   



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए