ऑनलाइन ठगी के आरोपियों को किन्नौर पुलिस ने उत्तराखंड से किया गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। क्राइम डेस्क



किन्नौर ज़िला पुलिस ने हिमाचल के लोगों के साथ टावर लगाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक और युवती को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। दो साल पुराने मामले को डीएसपी भावानगर राजू ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना प्रभारी टापरी किरण की अगुवाई में स्पेशल टीम का गठन किया। देहरादून में किन्नौर पुलिस ने जाल बिछाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले रिंकू कुमार निवासी बिलारी देहरादून और युवती को गिरफ्तार किया और किन्नौर ले आए। गिरफ्तार किया गया युवक गिरोह का मास्टर माइंड है, जबकि युवती लोगों को फोन कर टावर लगाने का झांसा देने का काम करती थी। इसकी एवज में उसे मासिक वेतन मिलता था।



24 अक्तूबर 2019 को विद्या कुमार निवासी पूनंग ने टापरी पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उनके साथ टावर लगाने के नाम पर 4 लाख 54 हजार 4 सौ रुपये की ठगी हुई। शिकायत में विद्या कुमार ने बताया था कि उनके फोन में किसी टावर कंपनी के नाम पर फोन आया था। कहा गया था कि कंपनी एक टावर लगाना चाहती है। यदि उनके पास जगह है तो कंपनी टावर लगाने की एवज में लाखों रुपये के अलावा हर माह किराया भी देगी। इसके लिए कंपनी खाते में कुछ पैसे जमा करने होंगे। विद्या कुमार ने शातिरों के झांसे में आकर कई बार ऑनलाइन 4 लाख, 54 हजार रुपये, 4 सौ रुपये भी जमा कर दिए, लेकिन उसके बाद न तो उस टावर कंपनी के नाम से फोन आया और न टावर लगा। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक-युवती से 8 मोबाइल और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। आरोपी 8 दिन तक पुलिस की रिमांड पर रहेंगे। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत