दिन दहाड़े बन्दूक के बल पर लुटे लाखो रुपए, SP ने घटनास्थल का लिया जायज़ा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना।  क्राइम डेस्क



ऊना जिले में एक शराब कारोबारी के कार्यालय में बंदूक की नोक पर लाखों रुपए की लूट (Loot) को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बीच सड़क में चोर-चोर का शोर मचा रहे शराब कारोबारी के चालक पर गोलियां भी चलाई है. सुबह-सुबह ऊना शहर में हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में भी कैद हो गई है. मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक स्थानीय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौका पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है.


वहीं वारदात से शहर में दहशत का माहौल बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि चारों आरोपी कार में सवार होकर आए थे, सभी के पास पिस्तौल थे. आरोपी युवक पिस्तौल लहराते हुए शराब कारोबारी के कार्यालय में घुसे और वहां पर मौजूद कर्मचारियों के कनपटी पर पिस्तौल रखकर करीब 9 लाख रुपये का कैश ले उड़े. वहीं घटना के दौरान मौके पर पहुंचे शराब कारोबारी ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट कर डालीवारदात को सोमवार सुबह 8 बज कर 17 मिनट पर अंजाम दिया गया. 

पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. शराब कारोबारी राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सोमवार सुबह जब उनके अकाउंटेंट कार्यालय में बैठकर पैसे गिन रहे थे, उसी वक्त बलेनो कार में सवार चार युवक पिस्तौल से लैस होकर उनके कार्यालय में घुसे जिसमें से हथियारों से लैस दो लोगों ने कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे पूरा कैश लूट लिया. घटना के दौरान वह भी कार्यालय में पहुंच गए उस दौरान हथियारों से लैस दो युवकों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और उनके साथ भी धक्का-मुक्की की.

कार्यालय के बाहर जब शराब कारोबारी के ड्राइवर ने चोर-चोर का शोर मचाया तो लुटेरों के एक साथी ने हाइवे में ही खुलेआम ड्राइवर पर चार राउंड फायर कर दिए. जिसमें चालक बाल बाल बच गया. कारोबारी के कर्मचारियों पर दागी गई तीन गोलियां बरामद कर ली गई है जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दल बल के साथ घटना की जांच शुरू कर दी. एसपी ने बताया कि कार्यालय में लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है. कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी घटना को लेकर जानकारी हासिल की जा रही. कारोबारी द्वारा करीब 9 लाख रुपए की लूट होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है जल्द आरोपियों को धर दबोचा जाएगा.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध