चम्बा: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र कि हुई दर्दनाक मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। विजय ठाकुर



 हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) के चंबा ( Chamba) जिले के सलूणी उपमण्डल के कोटी पुल-लचोड़ी मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया. यहां टटोला के निकट कार हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों की पहचान राकेश कुमार (33) पुत्र धनी राम व करण कुमार (10) पुत्र राकेश कुमार निवासी सालवां के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों को तीन दिनों तक इसका पता नहीं चला. परिवार ने पुलिस ( Police) से लपता पिता-पुत्र को खोजने की गुहार लगाई थी. खोजबीन के बाद कार खाई में मिली. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार देर रात को राकेश कुमार अपने दस साल के बेटे करण कुमार को कार एच.पी. 44-1491 में लेकर चंबा की ओर रवाना हुआ था, लेकिन वह चंबा नहीं पहुंचे और बीच रास्ते में ही गायब हो गए. उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए. शुक्रवार तक जब उसका कोई अता पता नहीं चला तो राकेश के पिता पिता धनी राम ने इसकी डी.सी. दुनी चंद राणा से गुहार लगाई.


शनिवार को जब तलाश शुरू की गई तो कार कोटी पुल-लचोड़ी मार्ग पर टटोला  के पास दुर्घटना ग्रस्त मिली. कार अनियंत्रित होकर लगभग चार सौ फुट नीचे जा गिरी थी. इसमें सवार दोनों बाप-बेटे की मौत चुकी थी. सालवां पंचायत की प्रधान वंदना देवी ने बताया कि उनके पति व पूर्व उप प्रधान सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे. मामले की पुष्टि डी.एस.पी. सलूणी शेर सिंह ने की है. उन्होंने बताया कार एच.पी. 44-1491 टटोला के पास दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी है. उसमें सवार राकेश कुमार व करण कुमार के शव बरामद हो गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कॉलेज चंबा को ले जाया गया है. पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए