कुल्लू :एक गैर-हिमाचली को कृषि प्रमाण पत्र देने पर पटवारी व तहसीलदार के खिलाफ चालान पेश

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। लीगल डेस्क



कुल्लू जिले में फर्जीवाडे़ का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। 1997 में जिला मुख्यालय में तैनात तहसीलदार और पटवारी ने अर्जी नवीस के साथ मिलकर एक बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी एक व्यक्ति को हिमाचली कृषक प्रमाणपत्र दिलाने के लिए एक मृतक की वसीयत में गड़बड़ी कर उसे मृतक का धर्मपुत्र बता गया।


राजस्व विभाग ने उसे अखाड़ा बाजार का बाशिंदा होने का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। खास बात यह है कि मृतक का असली धर्मपुत्र पहले ही स्वर्ग सिधार गया था। तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी ने गैर पंजीकृत वसीयत बनाई और धर्मपुत्र को हिमाचली साबित कर दिया।


इसका फायदा उठाकर उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी व्यक्ति सोलन जिले में 22 बीघा जमीन लेने में कामयाब हो गया। 2009 में इस संबंध में विजिलेंस विभाग ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच पूरी करने के बाद शनिवार को कुल्लू स्पेशल जज के कोर्ट में चालान पेश कर दिया। तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करने और चालान पेश करने के लिए विजिलेंस ने सक्षम अथॉरिटी से अनुमति ली है। इस हाईप्रोफाइल फर्जीवाड़े को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी अजय बौध ने कहा कि मामले को लेकर विजिलेंस ने 118 का उल्लंघन करने शनिवार जिला कुल्लू की विशेष अदालत में चालान पेश किए गए हैं। लगवैली की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के बेटे ने नोएडा के एक व्यक्ति के साथ मिलकर फर्जी तरीके से कृषक प्रमाणपत्र बनाया है। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए