मंडी:नेरचौक मेडिककल कॉलेज में छात्रा कि रैगिंग

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। रजनीश ठाकुर



 मंडी (Mandi) जिले के नेरचौक मेडिकल कालेज (Nerchowk Medical College) में रैगिंग का मामला सामने आया है. फर्स्ट इयर की छात्रा ने एक सीनियर मेडिकल छात्र और ट्यूटर (Tutor) पर आरोप लगाए हैं. यह मामला रैगिंग कमेटी के पास भी पहुंचा था, लेकिन इस मामले को कमे‌टी ने रफा-दफा कर दिया. परिजनों ने इसकी शिकायत नेशनल एंटी रैगिंग (National Anti-Ragging) हेल्पलाइन नंबर पर की. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कालेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की. अब ‌प्राचार्य मेडिकल कालेज की शिकायत पर पुलिस थाना बल्ह में मुकदमा दर्ज किया गया है.



क्या आरोप लगाए

शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर ने इंट्रोडक्शन के नाम पर तंग किया. ट्यूटर पर खुले बालों में कालेज ना आने का दवाब बनाकर तंग करने के आरोप लगाए हैं. नेरचौक मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल आरसी ठाकुर ने कहा कि मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास पहुंचा था. पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत दे दी गई है. आगामी कार्रवाई की जर रही है.क्या बोली पुलिस
एसपी मंडी शलिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्यूटर और सीनियर छात्र के खिलाफ ‌हिमाचल प्रदेश इंस्ट्टियूशन एक्ट 2009 और 294 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है. युवती के पिता भी एक संस्थान में एचओडी हैं.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए