खाकी हुई दगबिन, पुलिस कांस्टेबल ने नाबालिग को बेचा चिट्टा

हिमाचल क्राइम न्यूज़

बिलासपुर। क्राइम डेस्क



 बिलासपुर जिले में पुलिस कांस्टेबल की ओर से नाबालिग को चिट्टा बेचने का मामला सामने आया है। किशोर ने आरोप लगाया है कि उसे कांस्टेबल ने चिट्टा बेचा है। इससे नशा माफिया पर कार्रवाई करने वाली पुलिस ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इसे पुलिस लाइन भेजा गया है। मामले में विभागीय जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नलवाड़ी मेला मैदान में पुलिस ने एक नाबालिग से 0.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया।




पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने चिट्टा कार में बैठे खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति से खरीदा है। इसके बाद पुलिस जांच में किशोर की ओर से बताई गई कार पुलिस कांस्टेबल की निकली। वहीं जब पुलिस ने इस वाहन की जांच की तो उसमें से इलेक्ट्रॉनिक वजन स्केल और एक फॉइल कागज रोल भी बरामद हुआ। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गई है। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए