पक्ष और विपक्ष के बीच हुआ समझौता, सरकार को पड़ा झुकना

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क



हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Assembly) में बजट सत्र (Budget Session) के छठे दिन सरकार और कांग्रेस विधायकों में चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है. सरकार ने सभी 5 विधायकों का सस्पेंशन रद्द करने का फैसला किया है. कांग्रेस के विधायकों के साथ सीएम समेत कैबिनेट के साथियों की मीटिंग में यह फैसला हुआ है और अब विधानसभा में यह प्रस्ताव पास हो गया है. संसदीय मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधानसभा में यह प्रस्ताव रखा और सीएम समेत अन्य सदस्यों ने इसका समर्थन किया. बाद में स्पीकर विपिन परमार ने प्रस्ताव पारित और कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री, सतपाल रायजादा, सुंदर सिंह ठाकुर, विनय कुमार और हर्षवर्धन चौहान का निलंबन रद्द करने की घोषणा की.


गतिरोध तोड़ने के लिए सरकार ने पहल की है. विधासभा स्पीकर विपिन परमार ने कांग्रेस (Congress) विधायकों को बैठक के लिए बुलाया था. कांग्रेस विधायक दल ने पांच विधायकों को बातचीत के लिए अधिकृत किया गया है और इनमें आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, धनीराम शांडिल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जगत सिंह नेगी  ने स्पीकर, सीएम जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज और महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ बैठक की. हिमाचल विधानसभी में शनिवार को बजट पेश किया जाएगा.

मीटिंग के बाद क्या बोले कांग्रेसी

गतिरोध तोड़ने के लिए हुई मीटिंग के बाद कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने प्रस्ताव का स्वागत किया और सदन में कहा कि स्पीकर ने बातचीत के लिए बुलाया था. मीटिंग में मंत्रियों और राकेश सिंघा ने सहयोग किया है. वहीं, कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर बोले कि इस बात को यहीं भुला दें और अब सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पर कोई बात और टिप्पणी ना करे.
कांग्रेसियों का धरना जारी
बजट सत्र के छठे दिन शुक्रवार को भी विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस का कोई भी विधायक सदन में नहीं गया और 11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही में विपक्षी दल कांग्रेस के बगैर ही प्रश्नकाल चलता रहा. भाजपा, निर्दलीय और माकपा के विधायक ही मंत्रियों से सवाल पूछते रहे तो वहीं, दूसरी ओर, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचते ही नारेबाजी की. वहीं, कांग्रेस विधायक दल की आपात मीटिंग भी शिमला में हुई है.

हिटलरशाही का आरोप
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर हिटलरशाही करने के आरोप लगाए. कांग्रेस केये विधायक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत पांच सदस्यों के निलंबन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. इससे पहले, गुरुवार को वीरभद्र सिंह भी धरने पर बैठे थे. सरकार अब थोड़ा बैकफुट में है. क्योंकि यदि बिना विपक्ष के बजट पेश किया जाएगा तो कहीं ना कहीं जनता में गलत संदेश जाएगा.

क्या है मामला
26 फरवरी का यह मामला है. राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था. इस दौरान राज्यपाल की गाड़ी रोकी गई थी. काफी धक्कामुक्की और गहमागहमी हुई थी. बाद में स्पीकर ने कांग्रेस के पांच विधायको को सस्पेंड कर दिया था. वहीं, राज्यपाल से बदलसूकी पर इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध