भारत में भी बढ़ने लगे कोविड के मामले, हो रहे है वायरस में कई नए बदलाव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला/ नई दिल्ली। न्यूज़ डेस्क



अभी तक विज्ञान को चकमा देने वाले कोरोना वायरस को वैज्ञानिक पहचानने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों में वायरस में आए बदलाव ने एक बार फिर विज्ञान को आश्चर्य में डाल दिया है। वायरस ने पहले से अधिक तेजी के साथ अपना स्वरूप बदला है।





भारतीय वैज्ञानिकों ने वायरस की स्थिति का लगाया पता

बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने वायरस की स्थिति पर अध्ययन के बाद इसकी पुष्टि की है। इसके अनुसार, बंगलूरू में 3 सैंपल में 27 म्यूटेशन पाए गए। हर सैंपल में 11 बार वायरस ने अपना स्वरूप बदला है जबकि वायरस के स्वरूप बदलने का राष्ट्रीय औसत अब तक 8.4 और विश्व स्तर पर 7.3 बार दर्ज किया है।




रिसर्च ऑफ प्रोटेम रिसर्च जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया कि वायरस अपनी संरचना में कई प्रोटीन का उत्पादन करता है। वायरस कैसे उत्परिवर्तित होता है और इसका प्रोटीन क्या है? इसे जानने के लिए बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर उत्पल और उनकी टीम ने यह अध्ययन किया।


242 में मिला ब्रिटिश, दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप 

विदेशों में कोरोना के अलग-अलग स्वरूप सामने आने के बाद भारत के मरीजों में भी या दिखाई देने लगे हैं। अब तक देश में 242 संक्रमित मिले हैं जिनमें वायरस का नया स्वरूप देखने को मिला है। हालांकि यह स्वरूप कितना घातक है इसके बारे में अब तक इसका पता नहीं चल सका है।


जानकारी के अनुसार, जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों को कोरोना के नए स्वरूपों का पता चला है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के जिन स्वरूपों ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है, वही भारत के मरीजों में भी मिल रहे हैं। राहत की खबर है कि नए स्वरूप को लेकर अब तक सामुदायिक फैलाव के सुबूत भी नहीं मिले हैं।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत