जिलाधीश ने किया बाबा बालक नाथ चैत्र मास मेले का शुभारंभ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को चैत्र मास मेला विधिवत रूप से आरंभ हो गया है। यह मेला 13 अप्रैल तक चलेगा। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देवाश्वेता बनिक ने विधिवत पूजा, हवन और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया।


  इस मौके पर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, बड़सर के एसडीएम एवं न्यास के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार, डीएसपी जसवीर सिंह, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, न्यास के सदस्य सुरेश चौधरी, सरला शर्मा, रामेश्वर, सुरेश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, रमेश कुमार, नरेश कुमार, श्याम सिंह ढटवालिया, अन्य सदस्य, स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।


  मेले के शुभारंभ के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। केवल दिन में दो बार सेनिटाइजेशन के लिए मंदिर थोड़ी देर बंद रहेगा।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए