होटल में चिट्टे के साथ धरे 2 आरोपियों को 16 तक न्यायिक हिरासत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो  हमीरपुर।

हमीरपुर के निजी होटल से पकड़े चिट्टे के दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में फिर 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों युवकों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस ने हासिल की। रिमांड के दौरान युवकों ने कई राज उगले जिससे पुलिस को आगामी दिनों में नशे के ख़िलाफ़ कई महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।

उधर , हमीरपुर नगर में चर्चा है कि रईस परिवार से सम्बन्धित युवक की गिरफ़्तारी से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। राजनीतिक सरंक्षण के चलते रईस परिवारों के कई बच्चे चिट्टे के कारोबार के गोरखधंधे में लगे हुए हैं। भाटिया भी एक रईस परिवार से सम्बन्धित है। महंगे शौक़ और ऐश की ज़िंदगी के चलते चिट्टे के कारोबार में फंसे युवा काफ़ी दिनों से पुलिस की रडार पर थे। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि इस मामले में दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार