हमीरपुर युवक से मारपीट मामला: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस


हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो हमीरपुर। सहयोगी संवाददाता

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के तहत बेरहमी से पिटाई के वायरल विडिओ में पुलिस ने तीन युवकों पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस पिछले कल से ही एक्शन में थी तथा सारे मामले को एसपी अर्जित सेन ठाकुर स्वयं देख रहे हैं। सोमवार को मारपीट का विडिओ जैसे ही वायरल हुआ जिला पुलिस एवं गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय हो गयी। पीड़ित एवं आरोपियों की पहचान पुलिस ने सोमवार को ही कर ली थी ।


मंगलवार को पीड़ित गौरव अपने पिता कमलेश कुमार के साथ बद्दी से भोरंज थाना पहुंचा तथा मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित गौरव कौंडल की शिकायत पर  भोरंज थाना में एफ़आईआर  नंबर 120/19 धारा 342,323,504, 506, 500, 34  आईपीसी के दर्ज कर ली गयी है। पीड़ित गौरव के पिता  कमलेश कुमार गाँव पंतहरी, डाकघर धनवी ने बताया कि अभिषेक चौधरी और सुमित रांगड़ा  ने  अपने एक नाबालिग़  दोस्त के साथ मिलकर उसके बेटे गौरव के साथ बेरहमी से मारपीट की है।


उन्होंने आरोप लगाया कि उपरोक्त तीन लड़कों ने गौरव को 9 सितंबर को मिलकर पीटा और  गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है । इस घटना का वीडियो प्लस वन में पढ़ रहे एक नाबालिग़ ने कैप्चर किया है जिसे सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। इस बारे में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि तीन आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर इनसे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी