दो दशक बाद एचपीसीए को मिलेगा नया अध्यक्ष, इस दिन होगी एजीएम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कांगड़ा। विकास धीमान

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को करीब दो दशक बाद नया अध्यक्ष मिलेगा। नए अध्यक्ष के लिए एचपीसीए ने कवायद शुरू कर दी है। चुनाव के लिए एचपीसीए ने 27 सितंबर को विशेष बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) बुलाई है। बैठक में चुनाव पर सहमति बनी तो एचपीसीए को करीब दो दशक बाद नया अध्यक्ष मिलेगा।

इससे पहले केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर करीब 16 साल से एचपीसीए और करीब 18 माह तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे हैं। बीसीसीआई में लोढा कमेटी की सिफारिशें लागू होने के बाद साल 2017 में अनुराग को बीसीसीआई और एचपीसीए अध्यक्ष पद से हटना पड़ा था।

माना यह भी जा रहा है कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा, वह नया चेहरा होगा और अनुराग ठाकुर की पसंद का होगा। वर्तमान में एचपीसीए के जो भी सदस्य हैं, वे अध्यक्ष बनने के लिए लोढा कमेटी की सिफारिशों के मानक पूरे नहीं करते हैं। 

साल 2000 में अनुराग बने थे एसोसिएशन के चौथे अध्यक्ष

एचपीसीए का गठन 1960 में हुआ था, लेकिन सितंबर 1984 में इसे बीसीसीआई से संबद्धता मिली थी। संबद्धता के बाद करीब 16 सालों तक एचपीसीए को माइनर माना जाता रहा, लेकिन दो जुलाई, 2000 में अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए के चौथे अध्यक्ष के रूप में बागडोर संभाली।

एचपीसीए को 19 मार्च, 2002 को धर्मशाला में 16 एकड़ जमीन क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार ने लीज दी। स्टेडियम बनने के बाद धर्मशाला स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक गया। 

करोड़ों में है एचपीसीए की संपत्ति
धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम सहित होटल द पवेलियन भी एचपीसीए का है। साल 2000-10 तक एसोसिएशन ने करोड़ों की संपत्ति बनाई। इस संपत्ति में और भी इजाफा हुआ है। वर्तमान में हिमाचल में एचपीसीए के धर्मशाला, हमीरपुर, बिलासपुर में क्रिकेट मैदान हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड