हिमाचल में उपचुनाव की तारीख घोषित

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
  ब्यूरो नई दिल्ली। न्यूज़ डैक्स

हिमाचल में उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि हिमाचल में धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को मतदान होगा। 24 अक्तूबर को परिणाम आएगा। 23 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी एक अक्तूबर और तीन अक्तूबर तक नाम वापसी होगी।

चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही सिरमौर और कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वर्तमान सरकार न तो कोई नई घोषणा कर सकेगी और ना ही कोई नई योजना लागू कर पाएगी। इसके अलावा सरकार के अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को लुभाने या किसी भी तरह से प्रभावित करने पर भी रोक रहेगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस