10 से 15 गौवंश नेताओं के घरों में बाधेंगे

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा

अधबानी में बन्द पड़ी निर्मित गौशाला को खोलने का विरोध करने बाले किसान नेताओं के घरों में गौ रक्षा सिमिति के पदधिकारी 10 से 15 गौवंश इनके घरों में बाधेंगे। गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने यहां कुछ किसान नेताओं को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सिमिति इन नेताओं के घरों में गौवंश इस तरह से बांधेंगी की आगे इनकी देखरेख की सारी जिम्मेदारी इन नेताओं की ही होगी। 
इसे लेकर लोगों की ओर से गौ रक्षा सिमिति की कमेटी का एक गठन किया गया। इसमें समिति के अध्य्क्ष पद की कमान सुनील राणा को सौंपी गई, जबकी उपाद्यक्ष में बाबू राम, रोशन लाल व कश्मीर सिंह शामिल है। इसके अलावा गौ रक्षा सिमिति का सचिव जगदीश लाल व कोषाध्यक्ष किशन चंद को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सदस्य में अरविंद चौधरी, मोहिन्दर सिंह, आँचल सिंह, सुभाष चंद, विजय कुमार, संसार चंद, बीना देवी व मोहाली राम शामिल है।
सिमिति के अध्य्क्ष सुनील राणा ने कहा कि कुछ छोटे मोटे नेता जो अपने आपको किसान बोल रहे है वह इस गौशाला को खोलने के पक्ष में नही है और लगातार इसका विरोध कर रहे है। राणा ने कहा कि अब गौ रक्षा सिमिति ऐसे किसान नेताओं के घरों में पशुओं को बांध कर उन्हें मुंह तोड़ जबाब देने जा रही है, ताकि भविष्य में गौवंश के नाम पर राजनीति न की जाए। राणा ने अधबानी में निर्मित पिछले 2 वर्षों से उदघाटन हो चुकी गौशाला का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि इस गौशाला के नाम पर राजनीति की जा रही है, जिसे लेकर अब लोग चुप नही बैठेंगे।

सुनील राणा ने कहा कि सिमिति की स्थानीय विधायक रमेश धवाला से गुजारिश है कि वह आवारा पशुओं के चलते लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके समर्थन में आगे आए ओर गौशाला को खोलने में उनका सहयोग करें। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने यहां दो टूक शब्दों में स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि इस मामले को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक गौशाला को लेकर लोगों का सहयोग नही करना चाहते ओर वह भी इस गौशाला के विरोध में है तो खुल कर सामने आए, ताकि आगे की बात जनता खुद आपके समक्ष रख सके।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार