विधायक ने ढलियारा व पाइसा में 212 परिवारों को बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा
देहरा। विधायक होशियार सिंह ने गृहणी सुविधा योजना के तहत पंचायत ब्लॉक परागपुर के अंतर्गत ढलियारा में 200 व देहरा ब्लॉक की पाइसा पंचायत में 12 परिवारों की पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन आवंटित किए। वहीं ढलियारा व पाइसा में विधायक ने जन समस्याएं सुनी और लोगों को आश्वासन दिया की समस्याओं का को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।




 जनता को संबोधित करते हुए होशियार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां हर घर की रसोई में गैस कनेक्शन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं धुंआ मुक्त रसोई में खाना बना सकेंगी और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विधायक होशियार सिंह ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग को भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से देहरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों व ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पम्मा जरनैल सिंह प्रधान ढलियारा, मुकेश उपप्रधान घयोरी, मोनू उपप्रधान चनोर, प्यार चंद, अनिल मिंटू, योगराज, महिंदर सिंह, कैप्टन सोमराज, प्रवीण भूरिया प्रधान पाइसा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार