मंडी:नाबालिगा को भगाने के मामले में उदघोषित अपराधी को मोहाली से धर दबोचा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी। दिनेश वशिष्ट

 मंडी जिला की पीओ सेल टीम ने एक अहम उदघोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पीओ सेल टीम ने बीएसएल कालोनी में दर्ज हुए एक नाबालिगा को भगाने के मामले में उदघोषित अपराधी को मोहाली से धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार आरोपी बॉबी उर्फ बबली पुत्र सेवा दास निवासी कल्याणपुर, डाकघर गामा, तहसील व जिला शिमला के खिलाफ 2015 में आईपीसी की धारा 363,366 व 120(बी) में अपराधिक षड्यंत्र रच कर नाबालिगा को भगाने का मामला पुलिस थाना बीएसएल कालौनी में दर्ज हुआ था।

वहीं यह मामला जेएमआईसी कोर्ट नंबर-2 सुंदरनगर के न्यायालय में विचाराधीन था और बॉबी लगातार पेशियों से गैर हाजिर रहता था। इस पर 2017 में अदालत ने बॉबी को उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन इसका कोई पता नहीं चल रहा था। वहीं पीओ सेल टीम मंडी को बॉबी की आयशर चौक,फेज-9,मोहाली, पंजाब में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पीओ सेल टीम एएसआई ओमप्रकाश, एचएचसी मोहिंद्र सैनी,एलएचसी दिनेश चौधरी व कांस्टेबल विवेक भंगालिया ने धर दबोचा लिया।

पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना बीएसएल कालौनी के हवाले कर दिया गया।वहीं मामले की जनकारी देते हुए बीएसएल कॉलोनी पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की पीओ सेल टीम ने नाबालिगा को भगाने के मामले में उदघोषित अपराधी को मोहाली से धर दबोचा है आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब आरोपी को 3 अक्तूबर को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड