पीजीटी का पदनाम बदलने से श्रेणी दो से दर्जा घटकर हुआ तीन, विरोध जताने विधानसभा पहुंचे शिक्षक

सीएम जयराम ने मिलते पीजीटी

सीएम जयराम ने मिलते पीजीटी  
PGT को प्रवक्ता स्कूल न्यू पदनाम मिलने से इनका दर्जा क्लास टू से घटकर क्लास थ्री हो गया है। शुक्रवार को इसका विरोध जताने के लिए सैकड़ों शिक्षक विधानसभा पहुंचे। भोजनावकाश के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर बीते दिनों पदनाम बदलने को लेकर जारी हुई अधिसूचना पर एतराज जताया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने प्रवक्ता स्कूल न्यू की अधिसूचना रद्द करने की मांग करते हुए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि अगर अधिसूचना को रद्द नहीं किया तो पूरे प्रदेश में इसका विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश स्नातकोत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कालटा की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना से शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात हुआ है।

पीजीटी को छठी से जमा दो कक्षा तक पढ़ाने को बाध्य किया गया है। पदनाम बदलने के साथ ही शिक्षकों का दर्जा भी कम कर दिया है। संघ ने अप्रैल 2010 से पूर्व नियुक्त टीजीटी को एकमुश्त छूट देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, उपप्रधान विनोद बंसल, सचिव विजय शर्मा सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड