राजेंद्र राणा बोले, रेल का शिगूफा छोड़ लोगों को गुमराह कर रहे अनुराग

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो हमीरपुर।सहयोगी संवाददाता

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में भारी मंदी आने और कॉरपोरेट सेक्टर से हजारों लोगों की छंटनी होने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। लेकिन मंत्री अनुराग ठाकुर किस मुंह से सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की तारीफ के पुल बांधते फिर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का गुणगान करने वाले अनुराग ठाकुर को शायद आंकड़ों की हकीकत मालूम नहीं है या फि र वह स्थिति से आंखें मूंदने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर से हमीरपुर तक रेल पहुंचाने का शिगूफा छोड़कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। पिछले कार्यकाल के दौरान अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर की जनता से यह वादा किया था कि वह इन 5 साल के दौरान हमीरपुर में रेल पहुंचा कर छोड़ेंगे लेकिन 5 साल बीत गए और जनता देखती रह गई। 
 
जनता घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर रेल पटरी बिछते हुए देखना चाहती है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर को जनता को यह जवाब भी देना चाहिए कि इन 100 दिन के दौरान देश में कॉरपोरेट, ऑटो मोबाइल और टैक्सटाइल क्षेत्र में करीब चार लाख लोगों को किस लिए अपनी रोजी - रोटी गंवानी पड़ी और किस कारण 10 लाख लोगों की नौकरियों पर तलवार लटक रही है। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया